57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी बनबसा रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले को दबोच लिया। एसएसबी को सूचना मिली कि शारदा बैराज के समीप नेपाल सीमा पार करने का प्रयास करेगा तथा उसके पास अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) होने की आशंका है। एक विशेष टीम का गठन कर क्षेत्र में घेराबंदी एवं निगरानी बढ़ाई गई। एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर विधि अनुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 5.36 ग्राम अवैध स्मैक (पॉलीथीन सहित) बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम समीर भंडारी, पुत्र डमर सिंह भंडारी निवासी नेपाल बताया तथा स्वीकार किया कि उसने यह स्मैक भारत से खरीदकर नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी को थाना बनबसा को सुपुर्द कर दिया गया। जब्ती की कार्रवाई दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट के उपस्थिति में निरीक्षक लाल चंद द्वारा की गई। जिसमे मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, विजय कुमार, आरक्षी नितीश कुमार, अरुण राठौर, अलोक कुमार, एवं अनुराग पाण्डेय शामिल थे।





