देहरादून में सरेआम वारदात: सिल्वर सिटी मॉल में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्टोन क्रशर संचालक को उतारा मौत के घाट

संजू पुरोहित सम्पादक

बलिदानी कर्नल के कारोबारी बेटे की हत्या के तीसरे दिन ही राजधानी में एक और सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा सुबह करीब नौ बजे जिम करने के लिए मॉल पहुंचा था। सीढ़ियों से उतरते समय दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विक्रम शर्मा का काशीपुर में स्टोन क्रशर व्यवसाय था, जबकि वह देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रहता था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि विक्रम पर 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से अधिक हत्या के मामले शामिल हैं।

करीब 10 वर्ष पूर्व उसे झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी और वह लंबे समय तक झारखंड की जेल में बंद रहा। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं। राजधानी में 16 दिनों के भीतर यह पांचवीं हत्या है, जिससे शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

  • Related Posts

    कुंभ मेला-2027: हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर मेला अधिकारी ने की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

    करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर…

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *