संस्कृति स्कूल में वसंत पंचमी का भव्य उत्सव

संस्कृति स्कूल में वसंत पंचमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में सरस्वती स्तुति, गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता सहगल ने स्टाफ और छात्रों संग माँ सरस्वती की आरती उतारी, तिलक किया और सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

छात्रों ने पीले वस्त्र धारण कर इस शुभ रंग का महत्व दर्शाया। उन्होंने पतंग निर्माण, स्क्रैपबुक सजावट, कलात्मक सूरजमुखी मॉडल और चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। ज्ञान और कला की देवी को समर्पित इस उत्सव में बच्चों का जोश देखते ही बना।

स्कूल निदेशक श्रीमती दिव्या पंजवानी ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संपूर्ण विद्यालय भक्ति, उत्साह और ज्ञान के प्रकाश से आलोकित हो उठा।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *