उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग की

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग की है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विशेष सहायता पैकेज दिए जाने की भी मांग की है। इसके साथ ही राज्य सरकार से आपदाओं से हुई जन-धन हानि पर श्वेत पत्र जारी किए जाने की मांग की है। कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संकट की घड़ी में केदारनाथ-बदरीनाथ समेत सारे उत्तराखंड को भूल गए हैं। वे या तो बिहार चुनाव में व्यस्त हैं या विदेशों के दौरे कर रहे हैं।

आज तक भयंकर आपदाओं से जूझ रहे उत्तराखंडियों की सुध लेने उन्होंने ना तो अपने किसी वरिष्ठ मंत्रिमंडलीय सहयोगी को उत्तराखंड भेजा ना ही किसी केंद्रीय दल को उत्तराखंड में हुए जान माल के नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा। धस्माना ने कहा कि आज राज्य के सभी पर्वतीय जिले आपदाओं से बदहाल हैं। उत्तरकाशी में धराली हर्षिल, यमुनोत्री सियाणा चट्टी, राणा चट्टी, गंगोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग भयंकर आपदा की चपेट में हैं। धराली में बड़ी जन हानि हुई है। लोगों के घर होटल दुकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। चमोली जिले के थराली, देवाल व बदरीनाथ में भी आपदा से जान माल कि बड़ी हानि हुई है। यही हाल रुद्रप्रयाग जिले का है। ऐसे में प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे पूरे उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करते हुए तत्काल केंद्र सरकार का एक दल उत्तराखंड भेजकर यहां हुए नुकसान आकलन करे और पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करें।

  • Related Posts

    धराली आपदा प्रभावितों के सभी आवेदनों को डीएम ने दी स्वीकृति

    रोजगारपरक योजनाओं से कोई भी प्रभावित न रहे वंचित : प्रशांत आर्य होमस्टे, वाहन मद व ट्रेकिंग योजनाओं के 45 आवेदनों की हुई समीक्षा धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और…

    ज्ञानसू और माँ गंगा के बीच होगा काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

    श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। पहले सेमीफाइनल में ज्ञानसू और नाकुरी के बीच खेले गए कांटे के मुकाबले में ज्ञानसू ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *